नमस्कार,सभी गोसेवक माता बहनों एवं बंधुओं को सादर नमस्कार।
यह हमारे और सभी गोसेवकों के लिए हर्ष का विषय है की झारखण्ड गो सेवा आयोग एक वेबसाइट तैयार कर गोसेवकों के सेवार्थ समर्पित कर रहा है।
जैसा की आप सभी जानते हैं की झारखण्ड राज्य के 23 वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद वर्तमान सरकार की पहल पर झारखण्ड राज्य में गत जून माह में झारखण्ड गो सेवा आयोग के लिए एक पूर्णकालिक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया है। यह इस बात का प्रमाण है की वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में गो सेवा के प्रति कितनी चिंतित एवं क्रियाशील है।
इसी कडी में सूचनाओं के पारदर्शिता एवं एक व्यवस्थित तरीके से गौशालाओं को अनुदान वितरण संबंधी सूचना सर्वसुलभ करने हेतु वेबसाइट का विकास किया जा रहा है |
झारखण्ड गो सेवा आयोग से संबंधित अधिनियम, नियमावली की जानकारी आसानी से सभी को उपलब्ध हो सकेगी | नए गोशाला के पंजीकरण संबंधी कार्यवाही भी ऑनलाइन तरीके से किए जाने की दिशा मे भविष्य मे व्यवस्था की जा सकेगी जिससे गौशालाओं को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा|
साधारण जनमानस से ऑनलाइन दान प्राप्त किए जाने का भी प्रस्ताव है जिसपर वर्तमान मे योजना तैयार किया जा रहा है |
इस वेबसाइट के माध्यम से गोभक्तों, गोसेवकों एवं देसी गोपशुओं के कल्यणार्थ कार्यकारी संस्था को एक प्लॅटफॉर्म पर लाकर साधारण जनमानस को सर्वसुलभ जानकारी मुहैया कराए जाने का प्रयास है | वेबसाइट सुगम एवं सरल हो इस बात का विशेष ख्याल रखा गया है|
भविष्य मे समय-समय पर वेबसाइट में सूचनाओं के आदान-प्रदान से इसे और अधिक लाभकारी एवं जानकारीओं का संग्रह स्थल बनाए जाने का प्रयास होगा |
आशा ही नही पूर्ण विश्वास है की वर्तमान स्थिति मे झारखंड गो सेवा आयोग का वेबसाइट आपको पसंद आएगा |
राजू गिरि
Vice Chairman
झारखंड गो सेवा आयोग