झारखंड गो सेवा आयोग

Jharkhand Gau Seva Ayog

Department of Agriculture, Animal Husbandry & Co-operative

New Chairman and Vice Chairman of Jharkhand Gau Seva Ayog assumed charge, said- cow smuggling will be strictly banned

Jharkhand News:

रांची में पशुपालन निदेशालय भवन के सभागार में झारखंड राज्य गौ सेवा आयोग के नव मनोनीत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण कर लिया. इस मौके पर आयोग के नए अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि गौ सेवा में अपना एक-एक क्षण देंगे और गौ तस्करी पर कठोरता से रोक लगाने के लिए कार्य किया जाएगा.

झारखंड राज्य गौ सेवा आयोग के नए मनोनीत अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और उपाध्यक्ष राजू गिरि ने पदभार ग्रहण कर लिया. हेसाग स्थित पशुपालन निदेशालय भवन के सभागार में पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, आयोग के रजिस्ट्रार डॉ अपर्णा, राज्यभर के गौशालाओं से आये प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की. जिसमें कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे.

 

en_USEnglish